फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में सुंदर ग्रुप की नहरों में बढ़ा 752 क्यूसेक पानी, बंद पड़ी मिताथल और जूई फीडर भी चली

नवीन दलाल Updated Thu, 05 Dec 2024 06:01 PM IST

भिवानी में यमुना में जलस्तर कम होने का असर जिले की नहरों पर भी पड़ रहा है। सुंदर ग्रुप की नहरों में 2150 क्यूसेक डिमांड के मुकाबले शुरूआत में मात्र 900 क्यूसेक पानी ही पहुंचा। सिंचाई मंत्री के दखल के बाद वीरवार सुबह सुंदर ग्रुप की नहरों में 752 क्यूसेक पानी बढ़ने के साथ ही 1652 क्यूसेक हो गया। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को बंद पड़ी मिताथल फीडर और जूई फीडर नहरी में भी पानी छोड़ दिया। सिंचाई विभाग के शेड़्यूल के हिसाब से दो दिसंबर से ही सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी चल रहा है। लेकिर डिमांड के मुकाबले आधे से भी कम पानी पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है ऐसे में टेल तक लगने वाले करीब 72 गांवों के जलघर टैंकों में भी पर्याप्त पानी भंडारण का संकट बढ़ गया है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रयासों से वीरवार को मिताथल फीडर में 285 क्यूसेक और जूई फीडर में 426 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी के साथ सुंदर डाउन में 940 क्यूसेक पानी मिला। नौ दिसंबर तक सुंदर ग्रुप में पानी मिलेगा। हालांकि अतिरिक्त समय पानी मिलने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि यमुना में पानी का स्तर कम होने से हैड पर ही पानी बहुत कम पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें