भिवानी में दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम परिसर में करीब एक साल पहले लगाए गए 57 फूट ऊंचे पक्षी टावर के घरौंदों में अब परिंदों का बसेरा बन चुका है। जिससे आसपास का माहौल भी चहकने लगा है। दरअसल गुजरात के कारिगरों से श्रीकृष्ण प्रणामी संप्रदाय के संत सदानंद महाराज के निर्देश पर भक्तों ने 2023 में पक्षी टावर लगवाया था। अब इस टावर में 740 घौंसलों के अंदर पक्षियों ने अपना बसेरा बना लिया है। ये पक्षी आसपास के माहौल में ढल चुके हैं। जिससे की यहां आने वाले लोगों को भी इनके लिए दाना पानी का प्रबंध करना अच्छा लग रहा है। गुजरात के कारिगर शहर के अंदर अब तक छह पक्षी टावर लगा चुकी है।