फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीएस की बहाली को लेकर यूआरएमयू ने निकाला मशाल जुलूस

अंबाला। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली और नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू), अंबाला मंडल का दो दिवसीय आंदोलन गुरुवार को संपन्न हो गया। पहले दिन 25 नवंबर को विभिन्न शाखाओं में भूख हड़ताल व धरना-प्रदर्शन हुआ, जबकि दूसरे दिन 26 नवंबर को मंडल कार्यालय से अंबाला रेलवे कॉलोनी तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें तीनों शाखाओं के पदाधिकारी, युवा नेता व काफी संख्या में रेलकर्मियों ने ओपीएस लागू करो, एनपीएस समाप्त करो और पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है के नारे लगाए। मंडल मंत्री मनमीत सिंह ने इसे सम्मान व सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा विषय बताया, वहीं मंडल अध्यक्ष नितेश शर्मा ने कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर दिया। यूनियन ने ओपीएस बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें