लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर गुरुवार को असुरन चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आफताब अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोकनायक को नमन किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।