पिपराइच चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 2026-27 के पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। विधायक महेंद्र पाल सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, मिल के जीएम नवदीप शुक्ला, जिला गन्ना अधिकारी और तीन जिलों की समितियों के चेयरमैन ने बटन दबाकर पेराई शुरू कराई।