खोराबार क्षेत्र में सड़क हादसे में रमाकांत (36) की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को बेलवार-सूबा बाजार मार्ग जाम कर दिया। मृतक की पत्नी सुधा ने परिवार के लिए 30 लाख रुपये मुआवजे और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह के समझाने पर परिजन और ग्रामीण सड़क से हटे।