फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीटीयू में प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए नई व्यवस्था लागू

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने प्रैक्टिकल और लैब आधारित परीक्षाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रैक्टिकल एवं प्रयोगशाला परीक्षाओं के संचालन को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें छात्रों को दिए प्रयोग या कार्य को पूरा करने के तरीके और कौशल के आधार पर 40 फीसदी अंक मिलेंगे। प्रैक्टिकल की उत्तर पुस्तिका में अवलोकन, गणना, ग्राफ, निष्कर्ष, कार्य की पूर्णता और परिणामों की सटीकता के लिए 30 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं। शेष 30 फीसदी अंक मौखिक परीक्षा यानी वाइवा के आधार पर मिलेंगे। इसमें विषय की समझ, अवधारणाओं की स्पष्टता और प्रयोग के परिणामों को समझाने की क्षमता परखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें