ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 में मेजबान स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा, टीम भावना और अनुशासन का परिचय दिया।