फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे गौड़ यमुना सिटी के लोग

गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में रहने वाले लोग रोजमर्रा की कई समस्याओं से परेशान हैं। सोसाइटी में सड़क और बैरियर की समस्या के साथ आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं लो राइज सोसाइटी में गैस कनेक्शन की सुविधा नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर गौड़ के संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सोसाइटी के लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। संवाद के दौरान निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में अग्निशामक सिलेंडर नहीं हैं। ऐसे में आपातकाल में हमें क्या करेंगे और यह हमारें परिवारों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें