फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने जेवर विधानसभा में घोषित किया प्रत्याशी, आकाश आनंद ने जनसभा में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने

यमुना सिटी। बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को जेवर विधानसभा से चुनावी बिगुल फूंक दिया। बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने दनकौर के आदर्श इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही है। पेट्रोल-डीजल को सस्ता करने के बजाय 110 रुपये लीटर में गन्ने का जूस बेंचा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब का सम्मान नहीं किया। इसके साथ ही बसपा ने जेवर विधानसभा क्षेत्र से सतवीर नागर को अपना प्रत्याशी घोषित किया। सभी राजनैतिक दल अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुट गए हैं। बसपा ने भी अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के गृहजनपद गौतमबुद्धनगर से ही चुनावी दंगल का आगाज किया और मंगलवार को पार्टी की पहली जनसभा की। राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दोपहर लगभग 1 बजे मंच पर पहुंचे और जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल में बने नोएडा-आगरा एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए कहा कि यही असली विकास का मॉडल है। आज भाजपा मायावती के विकास मॉडल की नकल कर रही है। लेकिन नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है। भाजपा सरकार के पास न ही तो अकल है और न काम करने की नीयत। युवा जब नौकरी मांगते हैं तो उनके सामने बेरोजगारी भत्ता और मुफ्त राशन जैसी योजनाएं रख दी जाती हैं। महंगाई कंट्रोल नहीं हो रही है और चीनी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जो सिलेंडर पहले 400 रुपये का मिलता था, वही अब 1200 रुपये में मिल रहा है। डॉलर पहले 60 रुपये का हुआ करता था वह अब 100 रुपये के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें