फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल तेज, 30 अगस्त तक मांगें न मानने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 06:52 PM IST

हरियाणा में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि 30 अगस्त तक मांगें न मानने पर हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। यह घोषणा शनिवार को नगर निगम कार्यालय में हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए की गई। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस दमन से हड़ताल को कुचलने का प्रयास कर रही है। शास्त्री ने 13 मई के समझौते का जिक्र किया। समझौते में 1175 अग्निशमन कर्मियों और 13000 पालिका वेतन सूची के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना था। ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और अन्य मानी गई मांगों के पत्र जारी करने पर भी सहमति बनी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। आज हड़ताल का चौबीसवां दिन था। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की। कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने संचालन किया। अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार पर पक्की भर्ती न करने का आरोप लगाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें