गुरुग्राम। शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) पांच प्रमुख स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना तैयार कर रहा है। इन स्थानों पर पैदल यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। जीएमडीए इनकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराने जा रहा है। इसी आधार पर उपयुक्त स्थानों का चयन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। प्रस्तावित स्थानों में मेदांता अस्पताल, आर्टेमिस अस्पताल, गुड अर्थ सिटी सेंटर विकास मार्ग, सेक्टर-14/16 डिवाइडिंग रोड पर एमडीआई चौक फ्लाईओवर के पास और सेक्टर-27 व 28 की गलेरिया रोड शामिल हैं।