फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी में छह सड़कों की बदलेगी तस्वीर, यातायात होगा सुगम

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 01 Sep 2026 07:28 PM IST

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए छह प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इन मार्गों पर पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले यानी वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) और इमरजेंसी कॉल प्वाइंट लगाने की योजना पर काम कर रहा है। मॉडल रोड के लिए एमजी रोड (इफ्को चौक से सिकंदरपुर तक), हैमिल्टन कोर्ट रोड, व्यापार केंद्र रोड, अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-29 सिग्नेचर टावर रोड, सिग्नेचर टावर से मिलेनियम सिटी सेंटर रोड और मेदांता रोड को चुना गया है। इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए स्पष्ट लेन मार्किंग, सुव्यवस्थित पैदल पार पथ, ट्रैफिक सिग्नलों का अनुकूलन और जरूरत के अनुसार पैदल यात्री सिग्नल लगाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें