फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर-31, नाहरपुर, खांडसा एफओबी के पास बने ब्लैक स्पॉट

गुरुग्राम साइबर सिटी में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर सेक्टर-31, नाहरपुर और खांडसा फुटओवर ब्रिज के पास के क्षेत्र खतरनाक ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) बन चुके हैं। हाइवे पर दोपहिया वाहन चालक ज्यादा संख्या में सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कराए गए सर्वे में 22 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। हाईवे पर सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी होने पर यातायात पुलिस अधिकारियों ने इन दुर्घटना संभावित स्थानों पर निरीक्षण करके हादसों का कारण जानने का प्रयास किया। लेकिन ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो पा रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें