फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर

गुरुग्राम में सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम बारिश के बाद दोबारा शुरू किया जाएगा। हाईवे स्थित सिग्नेचर टावर से साउथ सिटी फेज-1 तक करीब 200 मीटर पानी की पाइपलाइन बिछाई जानी है। यह कार्य एक माह में पूरा करने की योजना है। इसके बाद सुशांत लोक क्षेत्र के लिए अलग पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति की जाएगी।इसके तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ सिग्नेचर टावर के पास एक वाल्व लगाया जाएगा। इसके बाद पाइपलाइन डालकर साउथ सिटी तक ले जाया जाएगा। पाइपलाइन का कुछ हिस्सा बिछाया जा चुका है, जबकि शेष काम बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। योजना के अनुसार उद्योग विहार, एमजी रोड (डीएलएफ) और सुशांत लोक क्षेत्र में अब पेयजल आपूर्ति के लिए अलग-अलग पाइपलाइन होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से इन तीनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पानी की लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। नई व्यवस्था से सेक्टर-29, सेक्टर-30 के साउथ सिटी-1, सैनीखेड़ा और सिलोक्हेरा, सेक्टर-31, सेक्टर-39 पार्ट, सेक्टर-40, सेक्टर-41 के साउथ सिटी-1 और सेक्टर-43 के सुशांत लोक-1 क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें