गुरुग्राम। ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में नहरी पानी पहुंचाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 7.6 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से नहरी पानी की आपूर्ति की जाएगी।