फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटे के हिसाब से किराए पर फ्लैट, सोसायटी में हंगामा और अनैतिक गतिविधियों से लोग परेशान

वैभव खंड स्थित एक सोसायटी में रविवार को स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि दो ब्लॉक में कुछ फ्लैट मालिक ऐसे हैं जो अपने आवासीय फ्लैट का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। सोसायटी निवासी रवि तनेजा ने बताया कि फ्लैट को एक-दो घंटे के लिए किराये पर दिए जा रहे हैं। उस समय अलग-अलग लोग वहां पहुंचते हैं और शराब पीकर हंगामा करते हैं और अनैतिक गतिविधियां के मामले भी सामने आ चुके हैं। राजीव कुमार जैन ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से इस तरह का काम चल रहा है। आरोप है कि आरडब्ल्यूए की मिलीभगत से यह गतिविधियां चल रही हैं। गैर कानूनी तरीके से फ्लैट को घंटे के हिसाब से किराये पर देने का खेल चल रहा है। लोगों ने मांग उठाई है कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब तक पुलिस, डिप्टी रजिस्ट्रार और जिला प्रशासन को शिकायत दे दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब भी अगर कार्रवाई नहीं होती है तो डिप्टी रजिस्ट्रार और डीएम कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें