फरीदाबाद। राजकीय कन्या कॉलेज नचौली में आयोजित तीन दिवसीय फरीदाबाद-पलवल जोनल यूथ फेस्टिवल में केएल मेहता महाविद्यालय की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया। शनिवार को महोत्सव के पहले दिन छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति में डॉक्टरों के समय पर अस्पताल पहुंचने की जरूरत को दर्शाया। इसके जरिए बताया कि डॉक्टरों की देरी मरीजों के लिए गंभीर परेशानी बन सकती है। महोत्सव में 30 से अधिक कॉलेजों के करीब एक हजार विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।