एनआईटी स्थित चार-पांच की चौक पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूटकर तीन-चार हिस्सों में नीचे गिर गया। यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास हुई बताई जा रही है। पुलिस मौके पर लगे निगरानी कैमरों की जांच कर रही है। सुबह से बिजली नहीं होने के कारण दुकानदार काफी परेशान हैं। ज्यादातर दुकानदारों का काम बिजली पर ही निर्भर करता है, यह जानकारी एक दुकानदार ने दी।