फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म हुए आज आठ दिन हो गए लेकिन शहर में कूड़ा पहले की तरह फैला हुआ शहर में जगह-जगह पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कोई सफाई व्यवस्था नजर नहीं आ रही नीलम बाटा रोड पर तो वैश्य धर्मशाला के गेट पर ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है और सेक्टर 20 बी में कूड़े में आग लगी हुई है जिसकी तरफ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का कोई ध्यान नहीं है।