देहरादून में सचिवालय घेराव से पहले प्रधान संगठन उत्तराखंड के सदस्य परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इस दौरान सदस्यों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार के समक्ष अपनी बात रखी। इसके बाद सदस्य सचिवालय घेराव के लिए आगे बढ़े।