फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक रूट की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग और तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की टीमें चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर विस्तृत मैपिंग करेंगी। इस पहल से ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। मैपिंग के आधार पर ऑफलाइन और ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने की दिशा में भी काम आगे बढ़ेगा। वैज्ञानिक मैपिंग से आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। परियोजना से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें