हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण मंच के शुद्धिकरण के विरोध में सोमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर, सहसपुर कोतवाली और सेलाकुई थाने में शिकायत पत्र सौंपे। कांग्रेस नेताओं ने घटना को अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान बताते हुए शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की।