भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों का रोमांच और उत्साह जुनून की हद तक जा पहुंचा है। देहरादून के बंगाली कोठी चौक पर इंडियन टीम की जीत के लिए हवन पूजन किया गया और फैन्स ने टीम की हौसलाअफजाई के लिए ढोल नगाड़े बजाए।