गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी बनाने की मांग हर दिन तेज होती जा रही है। इसी को लेकर उत्तराखंड महिला मंच की कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए नेताओं ने खूब वादे किया लेकिन, सत्ता में आने के बाद वो इसे अमली जामा पहनाना भूल गए हैं।