2019 में 50 फीसदी से अधिक भारतीयों पर हुआ साइबर अटैक: McAfee

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Thu, 12 Dec 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
McAfee claims, more than half of Indians fall victim to cyber scams this year
सांकेतिक तस्वीर

    अमेरिकी कम्प्यूटर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी मैकेफी ने एक सर्वे में बताया है कि साल 2019 में भारतीय किस तरह त्योहारी सीजन में होने वाली ऑनलाइन सेल और डिस्काउंट के शिकार बने। कंपनी ने यह जानकारी अपने सालाना सर्वे में दी है।

    'ए क्रिसमस कैरोल : स्कैम एडीशन' नामक सर्वे में दावा किया गया है कि आधे से ज्यादा (53.6 फीसदी) भारतीय यूजर फर्जी एप्लीकेशन्स और 56.1 फीसदी भारतीय डिस्काउंड धोखाधड़ी का शिकार बने। इसमें यह भी बताया गया है कि 28.6 फीसदी भारतीयों मे फर्जी ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट्स पर करीब 20 हजार रुपये खोए, जबकि 78.6 फीसदी भारतीयों के साथ सीजनल ट्रैवेल स्कैम हुआ।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है ईमेल पिशिंग अटैक सबसे अधिक हुआ है। पिशिंग ईमेल के जरिए लोगों को एप्स डाउनलोड के लिंक्स, डिस्काउंट स्कैम, फिल्म डाउनलोडिंग और म्यूजिक डाउनलोडिंग के लिंक्स भेजे गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें