जीमेल ने जारी किया नया अपडेट, अब ईमेल को भी अटैचमेट की तरह भेज सकेंगे
विज्ञापन

ईमेल सुविधा उपलब्ध कराने वाली गूगल की कंपनी जीमेल ने लेटेस्ट अपडेट के बाद आपको कई ईमेल फॉरवर्ड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अपडेट के बाद यूजर ईमेल को अटैचमेंट की तरह भेज सकेंगे।
जीमेल के ऑधिकारिक ब्लॉग नोट्स के मुताबिक, यूजर जीमेल में एक ईमेल में दूसरा ईमेल बिना उसे डाउनलोड किए अटैच कर सकेंगे। नए थ्रेड में ईमेल शामिल करने के लिए आपको उसे ड्राफ्ड विंडो में ले जाना होगा।
विज्ञापन
इस अपडेट के बाद ओवरफ्लो मेन्यू से ईमेल्स को सेलेक्ट कर 'फॉरवर्ड ऐज अटैचमेंट' ऑप्शन का चुनाव कर भी ईमेल को शामिल किया जा सकता है। यह फीचर धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। आपके लिए इसकी उपलब्धता का पता तब चलेगा जब आपको जीमेल में फॉरवर्ड ऐज अटैचमेंट का ऑप्शन दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...