स्मार्टफोन पर विज्ञापन से हैं परेशान तो यहां है समाधान, इस खास ट्रिक से करें बंद

अगर आप अपने स्मार्टफोन पर वीडियो देख रहे हैं और क्लाइमैक्स सीन पर अचानक से कोई विज्ञापन सामने आ जाए, तो जाहिर-सी बात है कि आपको थोड़ा गुस्सा आएगा। वहीं, दूसरी तरफ गेम खेलते समय हर लेवल पर आपको ना चाहते हुए भी कुछ सेकेंड्स के लिए विज्ञापन देखने पड़ते हैं। आमतौर पर सभी लोगों को इस परेशानी से जूझना पड़ता है। इस परेशानी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए हम आपको तीन शानदार एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको अनचाहे विज्ञापनों से छुटकारा मिल जाएगा।

ध्यान देने वाली बात
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है क इनमें से कई एप्स गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिलेंगे, हालांकि कुछ एप्स को आप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। जो एप प्ले-स्टोर पर नहीं मिलेंगे उन्हें आपको ब्लैकमार्ट और 9एप्स जैसे स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में विस्तार से...

Adaway
अगर आप अनचाहे विज्ञापनों पर रोक लगाना चाहते है, तो Adaway एप का इस्तेमाल कर सकते है। यह एक सिंपल एड ब्लॉकर एप है। यह कस्टम और मॉडिफाइड होस्ट फाइल्स को सपोर्ट करता है। होस्ट फाइल्स आपके एंड्रायड की इंटरनल स्टोरेज में सेव हो जाती है। इस एप को प्लेस्टोर की बजाय अन्य प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन, इस एप में एक्सेस पाने के लिए आपको डिवाइस को इसके साथ रूट (लिंक) करना होगा। ऐसे में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।