टेक वॉर : चीन लगाएगा विदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम और हार्डवेयर पर प्रतिबंध

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Thu, 12 Dec 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
US China Tech war : China to ban foreign operating systems and hardware

    अमेरिकी टेक कंपनियों के खिलाफ टेक वॉर को और आक्रामक करते हुए चीन सरकार ने सभी विदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम और हार्डवेयर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक चीन इनके स्थान पर अब अपने घरेलू ऑपरेटिंग सिस्टम और हार्डवेयर का ही इस्तेमाल करेगा।

    टेकक्रंच के मुताबिक, चीन के इस फैसले का उद्देश्य साल 2020 के अंत तक 30 फीसदी कम्प्यूटरों को अपने प्रॉडक्ट्स से रिप्लेस करने का है। इसके बाद उसकी योजना साल 2021 के अंत तक बाकी 50 फीसदी कम्प्यूटरों कों और साल 2021 के अंत तक अंतिम 30 फीसदी कमप्यूटरों को रिप्लेस करने की है।

    विज्ञापन

    चीन की इस योजना से करोड़ों डिवाइसेज प्रभावित होंगी। चीन के इस कदम को अमेरिका के उस फैसले का जवाब माना जा रहा है जिसमें अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए हुवावे और जेडटीई जैसी चीनी टेक कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें