फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Downy mildew fungal diseases of peas Crop in Himachal Pradesh

मटर में डाउनी मिल्डयू रोग का खतरा, किसान इस तरह करें फसल का बचाव

Sun, 14 Jul 2019 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Downy mildew fungal diseases of peas Crop in Himachal Pradesh
- फोटो : फाइल फोटो

किसानों का बरसाती मटर तैयार होना शुरू हो गया है। भारी बरसात के कारण मटर को कई रोगों ने घेरना शुरू कर दिया है। ऐसे में किसान मटर की खेती को बचाने में लगे हैं। बरसात के कारण मटर में जड़ सड़न रोग और डाउनी मिल्डयू रोग का खतरा बढ़ रहा है। बरसात में सबसे ज्यादा डाउनी मिल्डयू रोग का खतरा रहता है। इसका जल्द इलाज न किया जाए तो यह रोग पूरे खेती की फसल को नष्ट कर रहा है।

विज्ञापन


मटर की फसल में सबसे ज्यादा धूप की जरूरत रहती है यह फसल धूप से तैयार होती है, लेकिन बरसात के कारण मटर में ज्यादा सिंचाई हो रही है। इसमें जड़ सड़न और डाउनी मिल्डयू रोग का खतरा पनप रहा है। बरसात के इस मौसम में कृषि विभाग का कहना है कि यह रोग एक खेत से दूसरे खेत में फैलने वाले रोग हैं। इनका इलाज जल्द न किया जाए तो वह पूरी फसल को नष्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे होता है रोग 
बरसात के कारण मटर में जड़ सड़न रोग और डाउनी मिल्डयू रोग का खतरा पनप रहा है। भारी बरसात के कारण पानी खेतों में पनप रहा है, जिससे मटर में ज्यादा सिंचाई के कारण यह लग रहा है। खेतों में गोबर की कमी के  कारण खेतों में डाउनी मिल्डयू रोग का खतरा पनप रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करे रोग का निपटारा 
जड़ सड़न और डाउनी मिल्डयू रोग को मटर से दूर रखने के लिए खेतों के चारों ओर जलनिकासी नालियां बनाए और बीमारी अगर खेत में ज्यादा फैल गई हो तो सल्पर कीटनाशक का छिड़काव करें। अगर अभी जो किसान मटर बीज रहे हैं, वह धूप का इंतजार कर ही मटर की बिजाई करें। 


जिला कृषि अधिकारी मोहेंद्र सिंह भवनी ने कहा कि मटर की फसल में बरसात के कारण जड़ सड़न और डाउनी मिल्डयू रोग का खतरा पनप रहा है। इसका यदि समय रहते इलाज न हो तो फसल नष्ट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed