{"_id":"5b9f986c867a557ec61ee0bf","slug":"cm-of-madhya-pradesh-asked-rahul-gandhi-these-three-question","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोपाल आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुख्यमंत्री शिवराज ने पूछे ये तीन सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुख्यमंत्री शिवराज ने पूछे ये तीन सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 17 Sep 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं। जहां भाजपा के सामने लगातार चौथी बार सरकार बनाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस मध्य प्रदेश में पिछले 15 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करने की जुगत में है। इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चुनावी प्रचार कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी से तीन सवाल पूछे हैं। सवालों के साथ मुख्यमंत्री ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और स्व. राजीव गांधी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
पूछे ये सवाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी से पूछा कि 1984 दंगों के आरोपी कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से पहले क्या अपने इंदौर में बेहरमी से मारे गए सिखों के बारे में एक बार भी सोचा? वहीं दूसरा सवाल दागा कि दिग्विजय सिंह ने दस साल मध्यप्रदेश का बंटाधार किया और कभी हिसाब नहीं दिया... आप इस बार आएंगे, तो देंगे क्या? सीएम का राहुल गांधी से तीसरा और अंतिम सवाल ये है कि आपके पिता स्व. राजीव गांधी ने भोपाल गैस कांड के गुनाहगार एंडरसन को विदेश भगाने के लिए प्राइवेट प्लेन क्यों भेजा?
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
