Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Tobacco Scientist Jeffrey Wigand Now Guides Whistleblowers Around the World

तंबाकू कंपनी के खेल का किया पर्दाफाश: मिलीं जान से मारने की धमकियां; अब दूसरों को जेफ्री सिखा रहे सच की लड़ाई

Wed, 11 Nov 2026 04:54 AM IST
राकेश कुमार डेविड स्ट्रैटफेल्ड, सान फ्रांसिस्को।
डेविड स्ट्रैटफेल्ड, सान फ्रांसिस्को। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 04:54 AM IST
सार

तंबाकू कंपनी ब्राउन एंड विलियमसन के पूर्व शीर्ष विज्ञानी जेफ्री विगैंड ने सिगरेट में रसायनों की हेरफेर और लत बढ़ाने के खेल का पर्दाफाश किया था। इसकी कीमत उन्हें धमकियों, टूटी शादी और खत्म हुए करियर के रूप में चुकानी पड़ी। 83 साल की उम्र में अब वह दुनिया भर के व्हिसलब्लोअर को सबूत सुरक्षित रखने और कंपनियों व सरकारों की गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने का हौसला दे रहे हैं। उनका मानना है कि सोशल मीडिया उद्योग भी आज तंबाकू कंपनियों की राह पर चल रहा है।
 

विज्ञापन
Former Tobacco Scientist Jeffrey Wigand Now Guides Whistleblowers Around the World
तंबाकू ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वो 1990 का दशक था, तंबाकू कंपनियों का सिक्का पूरी दुनिया में चलता था और सिगरेट के धुएं में लोगों की सेहत उड़ रही थी। उस वक्त एक ऐसा तूफान उठा जिसने इस अरबों-खरबों डॉलर के उद्योग की चूलें हिलाकर रख दीं। यह वो कहानी है जिसने जेफ्री विगैंड को इतिहास का सबसे साहसी व्हिसलब्लोअर बना दिया। विगैंड तंबाकू दिग्गज ब्राउन एंड विलियमसन में टॉप साइंटिस्ट थे। उन्होंने सबूतों के साथ पर्दाफाश किया कि तंबाकू कंपनियां सिगरेट में जानबूझकर रसायनों की हेरफेर करती हैं ताकि लोगों को इसकी लत लग जाए। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं, उनकी शादी टूट गई, करियर खत्म हो गया और वह हाईस्कूल में मामूली टीचर बन गए।
विज्ञापन


दुनियाभर के लोग फोन करके लेते हैं सलाह
डॉ. विगैंड 83 वर्ष के हो चुके हैं और गंभीर ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द से जूझ रहे हैं। लेकिन सच सामने लाने का उनका जज्बा आज भी उसी तरह बरकरार है। वह उन तमाम लोगों के लिए गाइड और संरक्षक बन चुके हैं, जो सत्ता या कॉर्पोरेट धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद करने का जोखिम उठाने की सोच रहे हैं। डॉ. विगैंड बताते हैं, मैं अब बेजान-सा चलता हूं लेकिन जब भी किसी बेबस इंसान का फोन आता है तो उसकी बात पूरे ध्यान से सुनता हूं। इंटरनेट पर उनका फोन नंबर सार्वजनिक है और हर रोजा उनके पास जापान के रिसर्च लैब्स से लेकर अमेरिकी रक्षा एजेंसियों तक के कर्मचारियों के फोन आते हैं।
विज्ञापन


एक जिद्दी योद्धा...सच के लिए लड़ने के साथ सुरक्षित रहना भी सिखा रहे
विगैंड के छोटे भाई जेम्स कहते हैं, 83 वर्ष की उम्र में जहां ज्यादातर लोग आराम की जिंदगी बिताते हैं, वहीं उनके भाई का फोन दिन-रात बजता रहता है। वह एक जिद्दी योद्धा है, उसके अंदर सच के लिए लड़ने का अद्भुत जज्बा है। जब भी दुनिया के किसी कोने में कोई व्यक्ति अपनी नौकरी और जान जोखिम में डालकर गलत के खिलाफ बोलना चाहता है तो सबसे पहले जेफ्री विगांड को याद करता है। विगैंड उन्हें समझाते हैं कि इस खतरनाक रास्ते पर कैसे चलना है, सबूत कैसे सुरक्षित रखने हैं और खुद को मानसिक रूप से कैसे मजबूत रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सच के साथ खड़ा होना ही बड़ी बात
डॉ. विगैंड से संपर्क करने वाले 50% से भी कम लोग अंततः अपनी कंपनी या सरकार के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर खड़े हो पाते हैं। लेकिन विगैंड इसे नाकामी नहीं मानते। कहते हैं, व्हिसलब्लोइंग जितनी क्रूर और थका देने वाली प्रक्रिया है, उसे देखते हुए अगर 40% लोग भी सच के साथ खड़े रह जाते हैं, तो यह बहुत बड़ी जीत है।


सोशल मीडिया को बताया नया मोर्चा
डॉ. विगैंड का मानना है कि टेक व सोशल मीडिया उद्योग बिल्कुल 90 के दशक के तंबाकू उद्योग जैसा काम कर रहा है। जैसे सिगरेट बनाने वालों ने बच्चों को निशाना बनाया, वही काम आज सोशल मीडिया कंपनियां कर रही हैं। व्हिसलब्लोइंग का रास्ता कितना खौफनाक हो सकता है, विगैंड इसे भली-भांति समझते हैं। 1974 में परमाणु धांधली का खुलासा करने वाली करेन सिल्कवुड की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed