{"_id":"56d99cef4f1c1bdd078b480e","slug":"pdp-starts-membership-drive-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान से पहले पीडीपी को जोरदार झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान से पहले पीडीपी को जोरदार झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:30 PM IST
सार
- सांसद महबूबा मुफ्ती वीरवार दोपहर को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचीं
- पार्टी के जिला प्रधान विनोद शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियासत में सरकार गठन पर फंसे पेच के बीच जम्मू में जनाधार बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान से पहले पीडीपी को जोरदार झटका लगा है। पार्टी के जिला प्रधान विनोद शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस बीच पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती वीरवार दोपहर को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचीं। यहां गेस्ट हाउस में पीडीपी के वरिष्ठ नेताओं से बैठक कर सियासी परिदृश्य पर चर्चा की।
शुक्रवार को पीडीपी के गांधीनगर स्थित मुख्यालय से महबूबा सदस्यता अभियान का आगाज करेंगी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महबूबा दिल्ली से जम्मू पहुंचीं और सीधे गेस्ट हाउस गईं।
विज्ञापन
इसके बाद पूर्व शिक्षा मंत्री नईम अख्तर महबूबा से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच सियासी परिदृश्य पर चर्चा हुई। पूर्व उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली व महासचिव वेद महाजन भी महबूबा से मिले और सदस्यता अभियान के अलावा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में सदस्यता अभियान से पूर्व जिला प्रधान शहरी विनोद शर्मा के इस्तीफे पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार विनोद शर्मा ने सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल करवाने के दबाव के चलते इस्तीफा दिया है।
विनोद ने अमर उजाला को बताया कि जिला प्रधान पद से उन्होंने दो दिन पहले ही पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को इस्तीफा भेज दिया था। वहीं पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती के गेस्ट हाउस में ठहरने पर यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। मीडिया को गेस्ट हाउस के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया गया।