{"_id":"68c7d7e4213dc80a5d0bd88d","slug":"video-danger-zone-in-amsera-on-rishikesh-gangotri-highway-is-active-again-2025-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर आमसेरा में डेंजर जोन फिर सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर आमसेरा में डेंजर जोन फिर सक्रिय
ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर आमसेरा में डेंजर जोन एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। हाईवे पर भारी भूस्खलन होने से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं. वही पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पानी सड़क पर आने से यातायात ठप हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश से चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमसेरा में भूस्खलन सक्रिय हो गया. आमसेरा में डेंजर जोन का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं होने से बारिश के बाद यहाँ दोबारा भूस्खलन सक्रिय हो गया है। हाईवे पर देर रात भूस्खलन होने से हाईवे किनारे कई परिवार खतरे की जद में आ गए है। अचानक हुए इस हादसे से आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया, जिससे यातायात भी ठप हो गया। कई घरों के अंदर मलबा और पानी घुस जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।