Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:Traffic was disrupted by a tree that had fallen onto the road; Gairsain police, with the help of locals, removed it and restored the flow of traffic
{"_id":"6abe23081ca0ed42a303b245","slug":"video-chamolitraffic-was-disrupted-by-a-tree-that-had-fallen-onto-the-road-gairsain-police-with-the-help-of-locals-removed-it-and-restored-the-flow-of-traffic-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिरे पेड़ से आवगमन हुआ ठप, गैरसैंण पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हटाकर कराया आवगमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गिरे पेड़ से आवगमन हुआ ठप, गैरसैंण पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हटाकर कराया आवगमन
कर्णप्रयाग- नैनीताल हाईवे पर गैरसैंण कालीमाटी के पास आज अचानक एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रहे थाना गैरसैंण पुलिस के प्रभारी निरीक्षक व पुलिसकर्मियों ने स्थिति को देखते हुए तत्काल मौके पर रुककर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पेड़ को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने बिना किसी इंतजार के स्वयं मोर्चा संभालते हुए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पेड़ को काटकर/हटाकर सड़क के किनारे किया। जिससे मार्ग शीघ्र ही वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल यातायात सुचारु हुआ, बल्कि सड़क पर जाम की स्थिति बनने से भी बच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।