{"_id":"68c7dce5532ba34789060fd9","slug":"video-mokshagundam-visvesvaraya-remembered-on-engineer-day-2025-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: अभियंता दिवस पर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: अभियंता दिवस पर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को किया याद
भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिवस अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया। सभी विभागों के इंजीनियरों ने सामूहिक कार्यक्रम में उन्हें याद किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। अभियंताओं ने पौंसारी की आपदा में सकुशल बचने वाले पवन जोशी को 51,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया। नगर से एक बैंक्वट हॉल में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष एनके जोशी की अध्यक्षता में अभियंता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि आरडब्लूडी के ईई संजय कुमार भारती ने विश्वेश्वरैया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन किया। सभी अभियंताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। देश के अहम निर्माण कार्यों में उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि अभियंता दिवस पर रक्तदान भी किया गया। इस मौके पर बीएस रौतेला, दर्वान सिंह, विपिन सनवाल, दीनदयाल, संतोष कुमार, विकास सिंह समेत तमाम अभियंता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।