{"_id":"6af87063a4253d3f700632c3","slug":"video-rs-15-lakh-stolen-from-donation-box-at-mata-temple-empty-box-found-on-the-roof-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"माता मंदिर की दान पेटी से डेढ़ लाख रुपये चोरी, छत पर मिली खाली पेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माता मंदिर की दान पेटी से डेढ़ लाख रुपये चोरी, छत पर मिली खाली पेटी
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:59 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा (ललितपुर)। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बुधैड़ी के माता मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मंदिर की दान पेटी से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा मंदिर से एक मोबाइल फोन भी गायब है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुजारी को घटना की जानकारी हुई। चोरी की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पुजारी मंदिर में साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दान पेटी अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिली। तलाश करने पर दान पेटी मंदिर की छत पर पड़ी मिली। जांच करने पर उसमें रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की दान राशि गायब मिली। इसके अलावा मंदिर में रखा एक मोबाइल फोन भी नहीं मिला। पुजारी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
इसके बाद पुजारी और ग्रामीण थाना जखौरा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरी से जुड़े तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द खुलासे की मांग
माता मंदिर में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिर की दान पेटी में रुपये डालते हैं। इस राशि का उपयोग धार्मिक आयोजनों और मंदिर की व्यवस्थाओं में किया जाता है। ऐसे में दान पेटी से इतनी बड़ी रकम चोरी होना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।