Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
VIDEO : Despite the complaint, the shop opened again, so the women threw the liquor on the road, the drunkards ran away after collecting the pouches
{"_id":"67d5b197b09f38741905496b","slug":"video-despite-the-complaint-the-shop-opened-again-so-the-women-threw-the-liquor-on-the-road-the-drunkards-ran-away-after-collecting-the-pouches-2025-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आश्वासन के बाद फिर खुली शराब की दुकान तो महिलाओं ने सड़क पर निकाल फेंकी पेटियां, पाउच बटाेरकर भागे शराबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : आश्वासन के बाद फिर खुली शराब की दुकान तो महिलाओं ने सड़क पर निकाल फेंकी पेटियां, पाउच बटाेरकर भागे शराबी
झांंसी में दतिया गेट बाहर देशी शराब की दुकान में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं ने यहां से शराब की पेटियां निकालकर सड़क पर फेंक दीं।
महिलाओं का आरोप था कि यहां आने वाले शराबी मोहल्ले की युवतियों और महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। कई बार वह लोग विरोध कर चुकीं। पिछली बार प्रशासन ने दुकान को खत्म कराने की बात कही थी लेकिन, दोबारा से इसे आवंटित कर दी।
इससे नाराज दर्जनों महिलाएं दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दुकान के बाहर जमा हो गईं। महिलाएं दुकान बंद करने के लिए नारे लगाने लगीं। दुकान के अंदर से शराब की कई पेटियों को उठाकर बाहर सड़क पर फेंक दिया। वहां मौजूद लोग शराब का पाउच लेकर भाग गए। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंची। कोतवाल राजेश पाल सिंह के मुताबिक महिलाओं ने दुकान के अंदर तोड़फोड़ की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।