{"_id":"6a987ada46f28ef7420b378d","slug":"video-film-actress-bhumi-pednekar-paid-her-obeisance-at-the-shrine-of-maa-pitambara-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:06 AM IST
Link Copied
दतिया। फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बुधवार सुबह दतिया पहुंचीं। उन्होंने मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने श्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
भूमि पेडनेकर के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। हालांकि, अभिनेत्री ने मीडिया और प्रशंसकों से दूरी बनाए रखी। भूमि इन दिनों ग्वालियर-मुरैना में चल रही एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई हुई हैं। इसी दौरान वह मां पीतांबरा के दर्शन के लिए दतिया पहुंचीं।
‘दम लगा के हईशा’ से मिली पहचान
भूमि पेडनेकर ने वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने संध्या वर्मा का किरदार निभाया था। इस भूमिका में उन्होंने एक संकोची और अधिक वजन वाली युवती का किरदार निभाकर खूब प्रशंसा बटोरी। फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
इसके बाद भूमि ने ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’, ‘बधाई दो’ समेत कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों में उनके अभिनय को खास तौर पर सराहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।