Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Three masked men robbed and assaulted a Kashmiri youth in Kapurthala
{"_id":"678f138b331da15326094a6d","slug":"video-three-masked-men-robbed-and-assaulted-a-kashmiri-youth-in-kapurthala","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कपूरथला में तीन नकाबपोशों ने कश्मीरी युवक को लूटा, मारपीट भी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : कपूरथला में तीन नकाबपोशों ने कश्मीरी युवक को लूटा, मारपीट भी की
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से गर्म कपड़े बेचने वाले युवक को तीन नकाबपोशों ने जख्मी करके लूट लिया। आरोपी मारपीट कर कश्मीरी युवक से 12 हजार की नकदी व 35 हजार रुपये कीमत के गर्म कपड़े लूटकर फरार हो गए। हालांकि सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं, जिस जगह पर वारदात हुई है, उसकी थाना सीमा को लेकर भी पुलिस असमंजस में है। जख्मी को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है।
सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन मोहम्मद सफी खोजा निवासी कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) ने बताया कि वह सर्दियों में गर्म कपड़े बेचने का काम करता है। वह आज शनिवार की सुबह गर्म कपड़े बेचने के लिए पैदल ही गांव शाहवाला अंदरीसा जा रहा था। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन नकाबपोश युवक आए और आते सार ही उन लोगों तेजधार हथियार से उसके सिर पर पीछे से वार शुरू कर दिए।
जिससे वह जख्मी हो गया। फिर तीनों आरोपी उसकी जेब में रखी 12 हजार रुपये की नकदी और करीब 35 हजार रुपये कीमत के गर्म कपड़े का थैला लेकर फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।