Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : पंजाब में नशे की फैक्टरी; एसटीएफ की रेड, प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल पकड़े, मालिक समेत चार गिरफ्तार
{"_id":"6682dfdf5de6469ff90611d9","slug":"video-pajab-ma-nasha-ka-fakatara-esataefa-ka-rada-paratabthhata-312-lkha-kapasal-pakaugdha-malka-samata-cara-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंजाब में नशे की फैक्टरी; एसटीएफ की रेड, प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल पकड़े, मालिक समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : पंजाब में नशे की फैक्टरी; एसटीएफ की रेड, प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल पकड़े, मालिक समेत चार गिरफ्तार
पंजाब के बरनाला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ पंजाब और बरनाला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर फैक्टरी पर रेड की। डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रेड के दौरान प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल पकड़े, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इस मामले में फैक्टरी मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरनाला के नाइवाला रोड पर अलजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्टरी में प्रतिबंधित कैप्सूल का निर्माण किया जाता है, जिसके पास इसे बनाने का लाइसेंस नहीं है। इसके अलावा और भी कई ऐसी दवाएं बिना मंजूरी के तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एसटीएफ के पास अलजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के खिलाफ कई शिकायतें हैं और उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। बरनाला पुलिस टीम ने एसटीएफ टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और ड्रग ऑफिसर बरनाला को साथ लेकर फैक्टरी पर छापा मारा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।