{"_id":"699d1a97f6a021bef1025a67","slug":"video-man-murdered-in-moga-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में युवक की मौत, प्रेमिका गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा के बुकानवाला रोड स्थित एक मोहल्ले में अवैध प्रेम संबंधों को लेकर खूनी खेल खेला गया। इसमें 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान लभदीप सिंह (27) के रूप में हुई है।
लभदीप के परिवार के परिवार ने बताया कि लभदीप सिंह के अपने ही मोहल्ले की शादीशुदा महिला अमन के साथ कथित अवैध संबंध थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। कुछ दिन पहले लवदीप सिंह का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार दोपहर अमन अपने दो बच्चों को साथ लेकर लभदीप सिंह के घर उसका हालचाल जानने पहुंची थी।
इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किए। जब बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज आई तो लभदीप सिंह की माता कमरे में पहुंचीं। वहां खून से लथपथ लभदीप का शव पड़ा था और अमन गंभीर रूप से घायल थी। अमन को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस लवदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।