{"_id":"6a7bec362d157c8f63013a3d","slug":"video-youth-shot-dead-in-kapurthala-over-old-enmity-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
कपूरथला के गांव बिशनपुर जट्टां में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा (24) पुत्र सोढी, निवासी बिशनपुर जट्टां के रूप में हुई है। वहीं, उसका छोटा भाई हर्षदीप भी गोली लगने से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।