{"_id":"6af2d15d5790af8abe047534","slug":"video-man-shot-dead-in-kapurthala-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला के थाना सिटी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मेहताबगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में 27 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से दो खोल बरामद किए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे की है। मोहल्ला मेहताबगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के युवकों कमल और मनी द्वारा कथित तौर पर फायरिंग की गई। इसी दौरान गोली मनी (27) पुत्र बग्गा निवासी मेहताबगढ़ की छाती में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी और वह पहलवानी भी करता था। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक और भय का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ दो खोल भी अपने कब्जे में लिए हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
डीएसपी सबडिवीजन मेजर डा. शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही हैं।
शहर के रिहायशी इलाके में हुई इस फायरिंग की वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।