{"_id":"64cc87334663b694a00ca003","slug":"ujjain-mahakal-baba-mahakal-will-visit-the-city-six-more-times-two-royal-processions-will-come-out-2023-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: छह बार और नगर भ्रमण करेंगे महाकाल, अधिक मास, श्रावण और भादो में निकलेंगी दो-दो शाही सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: छह बार और नगर भ्रमण करेंगे महाकाल, अधिक मास, श्रावण और भादो में निकलेंगी दो-दो शाही सवारियां
देशभर के श्रद्धालु धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के साथ ही अन्य मंदिरों में देव-दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। बाबा महाकाल सावन और भादो मास में खुद नगर भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल चाल जानते हैं। बाबा महाकाल की चार शाही सवारियां निकल चुकी हैं। वहीं, अधिकमास, सावन और भादो मास में अभी दो-दो सवारियां निकलना बाकी है। यानी की बाबा महाकाल अभी छह बार और पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
अधिकमास के दौरान सात अगस्त और 14 अगस्त को शाही सवारी निकलेगी। इसके बाद श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सवारियां आएंगी। महाकाल मंदिर के पुजारी पं. अभिषेक शर्मा के अनुसार इस बार अधिकमास होने से महाकाल की सवारियों की संख्या 10 हो गई है। श्रावण मास लगने व अधिकमास शुरू होने के बाद से अभी तक नगर में चार सवारियां निकल चुकी है। 7 अगस्त को पांचवीं व 14 अगस्त को छठी सवारी निकलेगी। अधिकमास 16 अगस्त को समाप्त होगा। 17 अगस्त से श्रावण मास का शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा। इसके बाद श्रावण शुक्ल में सातवीं सवारी 21 अगस्त को आएगी। फिर आठवीं सवारी 28 अगस्त हो निकलेगी। भादो मास में बाबा की नौवीं सवारी 4 सितंबर को और दसवीं व अंतिम शाही सवारी 11 सितंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।