{"_id":"64609d7c2390c14d7a0946d5","slug":"three-leopard-cubs-were-found-in-the-residential-area-adjacent-to-the-forest-in-shahdol-2023-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शहडोल में जंगल से सटे रिहायशी इलाके में तेंदुए के तीन शावक मिले, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शहडोल में जंगल से सटे रिहायशी इलाके में तेंदुए के तीन शावक मिले, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
शहडोल के रिहायशी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों का आना जाना आम हो गया है। मुख्यालय से सटे नंदना गांव में तेंदुए ने तीन शावकों को जन्म देकर लोगों को चौंका दिया है। ग्रामीणों को रविवार को नंदना गांव से लगे जंगल में तीन शावक मिले हैं। गांव का यह इलाका जंगल से जुड़ा है। कुछ ही दूर सोन नदी बहती है। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है, वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रहा है। तीनों शावक पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। नाइट टीम के साथ शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, एसडीओ बादशाह रावत ने बताया कि तेंदुए के शावकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों को शावकों के पास जाने से मना कर रखा है। वन विभाग चारों तरफ घेराबंदी कर शावकों की निगरानी बनाए हुए हैं । वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शावकों पास जाना खतरे से खाली नहीं है, हालांकि मामले की जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम को भी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।