{"_id":"6433c03a7947e1d7bc063349","slug":"agriculture-minister-narendra-singh-tomar-said-there-is-no-shortage-of-food-grains-in-the-country-2023-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर कृषि मंत्री ने जताया दुख, बोले- देश में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर कृषि मंत्री ने जताया दुख, बोले- देश में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश में बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान पर दुख जताया है। तोमर ने कहा कि बेमौसम बारिश से नुकसान हुआ है, लेकिन देश में खाद्यान्न की कमी नहीं आएगी। तोमर ने कहा कि देश में बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान हुआ है, देशभर का नुकसान केंद्र और राज्य सरकारों के संज्ञान में है।
तोमर ने दावा किया कि नुकसान के बाद भी अगर उत्पादन का औसत देखेंगे तो देश में खाद्यान्न की दिक्कत नहीं आएगी। तोमर ने कहा कि स्वाभाविक रूप से जब नुकसान होता है तो उसकी एक प्रक्रिया होती है। राज्य सरकार मुआवजा देती है, जरूरत पड़ी तो केंद्र भी मदद करता है। मोदी सरकार पूरी तरह से किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। फसल नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार भी राज्य सरकारों के साथ खड़ी है। जब भी राज्य सरकारों की तरफ से मेमोरेंडम आएगा, तो केंद्र सरकार पूरी ताकत से किसानों को सहयोग करेगी। देश में सामान्य तौर पर जो फसलों का नुकसान हुआ है, वह दुखद है लेकिन खाद्यान्न की कोई कमी नहीं आएगी, यह मैं जरूर आश्वस्त करना चाहता हूं।
केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने बताया है कि आज जलवायु परिवर्तन का संकट हम सब लोगों के सामने विद्यमान है। हमारे ICR के सभी कृषि वैज्ञानिकों ने नए बीजों को इज़ाद किया है, जो जलवायु परिवर्तन के इस दौर में भी वातावरण को सहन कर सकें। किसानों को ऐसे ही बीजों का उपयोग करना चाहिए। तोमर ने कहा कि फसल नुकसान के आंकलन और मुआवजे के लिए राज्य सरकारें सर्वे करा रही हैं। उत्पादन में कमी आएगी, लेकिन खाद्यान्न का संकट नहीं आएगा। बता दें कि ऐग्रीवाच की स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि बेमौसम बारिश के चलते गेंहू के उत्पादन में 10 से 20 लाख टन की कमी आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।