Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Retired officer in Sonipat was digitally arrested in a hotel and duped of Rs 1.78 crore
{"_id":"6744b6745e2cb91224033335","slug":"video-retired-officer-in-sonipat-was-digitally-arrested-in-a-hotel-and-duped-of-rs-178-crore","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में सेवानिवृत्त अधिकारी को होटल में डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : सोनीपत में सेवानिवृत्त अधिकारी को होटल में डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ ठगे
सोनीपत में साइबर ठगों ने मॉडल टाउन निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी सेवानिवृत्त पत्नी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने का डर दिखाकर पहले एक होटल में डिजिटल अरेस्ट किया, फिर उनके खाते से 1.78 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
मॉडल टाउन निवासी विनोद चौधरी सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने साइबर पुलिस को बताया है कि 6 नवंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा, आपका नाम अशोक गुप्ता मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज है। केस का मुकदमा नंबर 2212186 है। आपके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हैं। इसके साथ ठगों ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर मुकदमा नंबर की डिटेल और गिरफ्तारी वारंट की कॉपी भेजी। इस पर पीड़ित डर गए और उन्होंने कहा कि वह किसी रिश्तेदार के निधन पर फरीदाबाद आए हैं और 11 नवंबर को सोनीपत जाएंगे।
12 नवंबर को फिर से फोन आया। कहा, उनका गिरफ्तारी वारंट भेजा गया है। कॉल कर धमकाते हुए उनसे और उनके परिवार के बैंक खातों की जानकारी ली। उसके बाद 13 नवंबर को उनसे दिनभर की दिनचर्या की जानकारी मांगी। 14 से 20 नवंबर तक छह दिन में अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 78 लाख 55 हजार आरटीजीएस से करवा लिए।
गिरफ्तारी का डर दिखाकर होटल भेजा, कैमरा चालू रखने को कहा
पीड़ित विनोद चौधरी ने बताया उनकी पत्नी के पास उनके दूसरे नंबर पर साइबर ठगों की कॉल आई। 16 नवंबर को उनसे आरटीजीएस ट्रांसफर की जानकारी मांगी। फिर 17 नवंबर को गिरफ्तार होने का डर दिखाकर उन्हें होटल में रहने को कहा गया। वह शहर में ही एक होटल में चले गए। 18 नवंबर की रात तक उन्हें होटल में ही रहने को कहा गया। उनसे रुपये ट्रांसफर कराए गए। उन्हें डराकर मोबाइल कैमरे चालू रखने को कहा गया। पहले भी उनको ऑनलाइन रखा गया। बाद में ठगी का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
मॉडल टाउन निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी ने शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -इंस्पेक्टर बसंत कुमार, थाना प्रभारी, साइबर सोनीपत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।