Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
VIDEO : Two hundred meters away from the police station in Rewari, a bullion shop was looted in broad daylight, masked miscreants shot the shopkeeper's son
{"_id":"6732370a06fe58602c077290","slug":"video-two-hundred-meters-away-from-the-police-station-in-rewari-a-bullion-shop-was-looted-in-broad-daylight-masked-miscreants-shot-the-shopkeepers-son","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी में थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर सराफा की दुकान में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार के बेटे को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : रेवाड़ी में थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर सराफा की दुकान में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार के बेटे को मारी गोली
बावल (रेवाड़ी)। कटला बाजार (नुनकरण चौक) में सोमवार की सुबह नकाबपोश तीन बदमाशों ने आभूषण की एक दुकान में लूटपाट की। बेखौफ बदमाशों ने थाने से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर सराफा व्यापारी प्रीतम के बेटे हितेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी गौरव राजपुरोहित ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की हैं। बाजार में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 7 के मोहल्ला गुजरान चौक निवासी प्रीतम ने बताया कि नुनकरण गेट के पास उनकी कोमल ज्वेलर्स नाम से सराफा की दुकान है। सोमवार की सुबह 11: 50 बजे वह, बेटा हितेंद्र और हरिओम दुकान पर बैठे थे। उसी समय तीन नकाबपोश बदमाश आए। इनमें से दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे थे जबकि तीसरा हेलमेट पहने था। एक बदमाश ने लाल रंग की टीशर्ट व काले रंग का लोवर, दूसरे बदमाश ने काले रंग की पैंट व काले रंग की जैकेट, तीसरे बदमाश ने नीले रंग की पैंट व काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर अंग्रेजी में रोडस्टार लिखा था।
दो बदमाशों ने पिस्तौल और एक बदमाश ने हाथ में हथौड़ी ले रखी थी। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही धमकी दी कि किसी को हिलना नहीं है, वरना गोली मार दी जाएगी। बदमाश ने हथौड़ी से शीशों को तोड़ना शुरू किया। बदमाशों ने 50 ग्राम सोने के आभूषण , 1 किलो चांदी व मूर्तियां और गल्ले से 30 हजार रुपये बैग में भर लिया। जब विरोध किया तो दो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। दो बार फायरिंग की गई। इसमें से एक गोली बेटे हितेंद्र के दाएं पैर पर लगी। तीनों बदमाश बैग लेकर भाग गए। भागते हुए एक बदमाश के मुंह पर से कपड़ा हट गया था, जिसको वह सामने आने पर पहचान सकते हैं।
शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग
लूट की वारदात के बाद शोर सुनकर आसपास के दुकानदार समेत अन्य लोग एकत्रित हो गए लेकिन बचाव में लगने की किसी को हिम्मत नहीं हुई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले बावल थाना प्रभारी लाजपत मौके पर पहुंचे। इसके बाद बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण और एसपी गौरव राजपुरोहित पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बदमाशों ने खरीदारी करने आई बुजुर्ग महिला से लूटपाट की। बदमाश करीब चार लाख 70 हजार रुपये का सोना-चांदी व 30 हजार रुपये की नगदी लेकर भागने में कामयाब हो गए।
जयसिंह हत्याकांड से भी पुलिस ने नहीं लिया सबक
अगस्त में रेवाड़ी निवासी सराफा कारोबारी जय सिंह की भिवाड़ी स्थित आभूषण की दुकान में लूटपाट की गई थी। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली माकर जय सिंह की हत्या कर दी थी। उस दौरान जिले के व्यापारी सुरक्षा को लेकर लामबंद हुए थे। सबने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। उस समय अगर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कीगई होती तो आज दिनदहाड़े यह घटना नहीं होती। सोमवार को कटला बाजार (नुनकरण चौक) में जिस सराफा की दुकान में लूटपाट हुई, वह दुकान थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर है।
वर्जन:
दुकान पर पिता के साथ बैठा था। तभी तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और शीशों को तोड़कर बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरने लगे। विरोध किया तो बदमाशों के साथ धक्का मुक्की हो गई। बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश भाग गए।-हितेंद्र, पीड़ित
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके।- लाजपत, प्रभारी, थाना बावल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।