{"_id":"67389ac3d8ceec20c30725d2","slug":"video-liquor-shop-set-on-fire-for-refusing-to-pay-extortion-money-in-narnaul","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में रंगदारी देने से मना करने पर शराब ठेके में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : नारनौल में रंगदारी देने से मना करने पर शराब ठेके में लगाई आग
महेंद्रगढ़ के निजामपुर क्षेत्र के बायल गांव के समीप शराब के ठेके में आग लगाने का मामला सामने आया है। रंगदारी देने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में पवेरा निवासी विजय सिंह ने बताया कि उसने समय सिंह से बायल बॉर्डर की दुकान ले रखी है। यह ठेका उसकी देखरेख में चलता है। ठेका पर बायल निवासी दशरथ को बतौर सेल्समैन रखा है। बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 11.15 बजे ठेके पर एक बाइक पर तीन लड़के आये। उन्होंने ठेका पर बाहर से पेट्रोल डाला और पॉलिथीन पर्दों को आग लगा दी। अंदर सो रहे सेल्समैन दशरथ सिंह ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।
इसके बाद दशरथ ने उसे फोन पर बताया कि ठेके के बाहर दोनों तरफ आग लगा दी। वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर बाहर निकला है। जब वह मौके पर पहुंचा तो सेल्समैन ठेके के बाहर खड़ा था। ठेके के अंदर देखा तो दो पेटी देशी पव्वा व एक पेटी देसी बोतल शराब जलकर राख हो चुकी थी। वहीं पर्दे पूरी तरह से जल चुके थे। उसने अपने पार्टनर को बताया।
उसने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति का फोन आया, उसने कहा था कि उसके आदमी ठेके पर आएंगे, उन्हें कमीशन करवा देना। अगर ठेका चलाना है तो हमें हर महीने के 30 हजार रुपये पहुंचा देना। इस पर शिकायतकर्ता ने मना कर दिया। इस पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस ने एक नामजद सहित दो-तीन अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।